Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रथम महिला सरपंच श्रीमती कुमुदिनी पंडा के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शोक जताया

रायगढ़। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान रायगढ़ जिले रायगढ़-जशपुर एवं सारंगढ़ की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती कुमुदिनी पंडा के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए जारी शोक संदेश में कहा जब देश में महिला आरक्षण लागू नहीं हुआ था, उस दौर में रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत पड़िगांव निवासी कुमुदिनी पंडा ने सरपंच चुनाव लड़ कर यह गौरव हासिल किया था और श्रीमती कुमुदिनी पंडा सरपंच के रूप में चुनी गई थीं।

advertisement

श्रीमती पंडा न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि रायगढ़ जिले में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में पड़िगांव और संपूर्ण रायगढ़ जिले में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली।

उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से रायगढ़ जिले ने एक प्रभावशाली नेतृत्व और समाजसेवी को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING