Advertisement Carousel
Uncategorized

22 मार्च को परशुराम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन ….ब्राह्मण सेवा समिति की पहल

advertisement

रायगढ़ – – शहर के हंडी चौक स्थित ब्राम्हणों के कुल देवता भगवान परशुराम जी मंदिर में होली पर्व और रंग पंचमी पर्व की खुशी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस संबंध में ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा बताया कि यह होली मिलन समारोह का आयोजन 22 मार्च शनिवार को शाम छह बजे से होगा। सर्वप्रथम विधि विधान से सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। वहीं इस आयोजन के अंतर्गत भजन संध्या और स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।
वहीं अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने ब्राह्मण वर्ग सभी व्रिपजनों के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। इस होली मिलन समारोह को भव्यता देने में ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यगण जुटे हैं।
उक्त विज्ञप्ति सचिव आदित्य शर्मा नें दि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING