Advertisement Carousel
Uncategorized

स्टील प्लांट में चोरी : पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

, रायगढ़ । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा स्टील प्लांट में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 मार्च 2025 की रात की है, जब चार युवक मोटरसाइकिल से प्लांट के मुख्य गेट को पार कर अंदर घुसे और वहां से तीन नग लोहे के क्रेन चक्के व दो मोटर पंखे चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है ।
प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज समर बहादुर ने 21 मार्च को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 63/2025 धारा 331 (4), 305 (E), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही त्रिनाथ राठिया, निवासी कटाईपालीडीह, ग्राम तुमीडीह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने और चोरी का सामान आपस में बांट लेने की बात स्वीकार की।
आरोपी त्रिनाथ राठिया (22 साल) के बयान पर वरुण ढाबा के पास जंगल में छिपाकर रखे गए चोरी के एक लोहे के क्रेन चक्के (वजन 75 किलोग्राम, कीमत 20,000 रुपये) और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सीटी-100 मोटरसाइकिल (कीमत 75,000 रुपये) को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING