Advertisement Carousel
Uncategorized

ट्रांसफार्मर स्टोर में लगी आग के मामले में ईई का हुआ ट्रांसफर..स्टोर कीपर को किया गया..? पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..कोतरा रोड सब स्टेशन के पास स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर स्टोर में लगी भीषण आग के बहुचर्चित मामले में स्टोर एरिया के ईई गुंजन शर्मा का रायपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।वहीं स्टोर कीपर विवेक विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय सारंगढ़ रहेगा।
बता दें कि बीते 17 मार्च को कोतरा रोड स्थित ट्रांसफार्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई

advertisement

थी,जिसकी वजह से वहां रखे 300 ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गए थे।इस भीषण अग्निकांड में करीबन 30 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया था।इस घटना के बाद राजधानी रायपुर और बिलासपुर के अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई थी।इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की गई थी।जांच प्रभावित न हों इस लिहाज से ईई का ट्रांसफर और स्टोर कीपर को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING