Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस का अभियान, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

*रायगढ़, 24 मार्च* । जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पूंजीपथरा पुलिस की टीम कल दिनांक 23 मार्च 2025 को तराईमाल, गेरवानी, पूंजीपथरा, तुमीडीह, टिभाउडीह और छर्राटांगर इलाके में कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम तुमीडीह में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। छापे में आरोपी मंगलू राम राठिया (पिता सुंदर राम राठिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी टिभाउडीह, थाना पूंजीपथरा) को पकड़ा गया। उसके पास से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, नंद साय कंवर, सतीश कुमार सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम सिंह, नरेन्द्र कुमार पैंकरा, निर्दोष लकड़ा, महिला आरक्षक सुमन राठिया और प्रभावित पुष्पा कुजूर की अहम भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING