Advertisement Carousel
Uncategorized

कोड़ातराई के खार में सजे जुआ फड पर जूटमिल पुलिस ने की छापेमारी…..फड पर रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़े गये 11 जुआरी, नकद ₹57,200 की जप्ती…..रायगढ़ एसपी अभ‍िषेक मीना द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जुआ फड पर प्रभावी कार्रवाई करने के दिये गये हैं निर्देश…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभ‍िषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को सुनिश्च‍ित करने कहा गया है कि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार का जुआ सट्टा न हो । उन्होंने प्रभारियों को मुखबिरों लगाकर सूचनाएं प्राप्त करने के साथ लगातार क्षेत्र में पेट्रालिंग, ग्राम भ्रमण कर ऐसे गतिविधियों की जानकारी लेने व प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र में जुआ-सट्टा में लिप्त जुआरियों की धरपकड़ के लिये मुखबिर व स्टाफ तैनात किया गया है जिनके द्वारा आज *दिनांक 06.02.2022 के शाम* सूचना दिया गया कि थाना पुसौर-चौकी जूटमिल के बीच कोड़ातराई खार पर कुछ जुआडियान जुआ फड पर जुआ खेल रहे हैं, तत्काल चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा अपने स्टाफ एवं थाना कोतरारोड़ से स्टाफ बुलाकर अलग-अलग टीमें बनाकर सुनियोजित तरीके से मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी कर जुआ रेड कार्रवाई किया गया, जहां जुआ फड पर *11 जुआरियान* – 1. पवन जयसवाल पिता स्वर्गीय जगदीश जयसवाल उम्र 46 वर्ष निवासी बोइरदादर थाना चक्रधरनगर, 2. मिनकेतन साव पिता विश्वेश्वर साव उम्र 36 वर्ष निवासी कोड़ातराई चौकी जूटमिल, 3. योगेश कुमार साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी औरदा थाना पुसौर, 4. मानस कर्मकार पिता स्वर्गीय सपन कर्मकार 42 वर्ष निवासी जूटमिल, 5. बिट्टू साव पिता ललित साव उम्र 28 वर्ष निवासी छातामुड़ा नाका चौकी जूटमिल, 6. अंसार मलिक पिता मुख्तियार मलिक उम्र 49 वर्ष निवासी चांदनी चौक रायगढ़, 7. रंजीत सिदार पिता दीनदयाल सिदार उम्र 21 वर्ष निवासी झारमुडा थाना, 8. रोहित साहू पिता मनीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी औरदा, 9. अर्जुन प्रसाद साहू पिता जगदीश साहू उम्र 40 वर्ष निवासी औरदा, 10. अजय साहू पिता रामलाल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी मालीडिपा चक्रधरनगर 11. गौतम पिता दीना उम्र 45 साल निवासी औरदा पुसौर को पुलिस टीम द्वारा रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया है । गवाहों के समक्ष जुआरियों के फड एवं पास से *नकदी रकम 57,200 रूपये*, 52 पत्ते ताश व प्लास्ट‍िक बोरी की जप्ती की गई है । आरोपियों पर पुलिस चौकी जूटमिल में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । कार्रवाई में चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू के साथ आरक्षक जितेन्द्र दुबे, बनारसी सिदार, विनय तिवारी, सत्या यादव, धनीराम सिदार, हेमंत चंद्रा एवं थाना कोतरारोड के आरक्षक गोविंद पटेल, अभिषेक द्विवेदी, संजय तिर्की और उमाशंकर शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING