Advertisement Carousel
Uncategorized

मेयर श्री चौहान ने किया संजय कंपलेक्स का निरीक्षण0 नाला सफाई करने के दिए निर्देश


रायगढ़ संजय कंपलेक्स व्यवसायियों ने नाला सफाई के संबंध में मेयर श्री जीवर्धन चौहान से चर्चा की इस पर तत्काल मेयर श्री चौहान ने संजय परिसर परिसर का निरीक्षण किया एक दौरान उन्होंने नाला सफाई करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
गैलक्सी माल के तरफ से आती हुई एक बड़ा नाला संजय कंपलेक्स से गुजरती है। पूर्व में कई बार नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन यहां पानी निकासी की समस्या रहती है। पानी निकासी होती है, लेकिन इसका फ्लो कम रहता है। इस कारण नाली भरी रहती है। इस

पर समस्या को लेकर संजय कंपलेक्स के व्यवसायियों ने आज मेयर श्री चौहान से चर्चा की। चर्चा के उपरांत तत्काल मेयर ने संजय कंपलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला स्थल पर जाकर नाला के यथा स्थिति की जानकारी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिव यादव से ली। उन्होंने बताया कि नाले की गहराई 6 फीट से ज्यादा है। एक पूरा सफाई कामगार डूब जाता है। नाले में जाम की स्थिति है। इसकी एक वजह मुख्य

advertisement

सड़क पर रहने वाले रहवासियों द्वारा अपने घर के पीछे से सीधे नाले पर कचरा डाला जाता है। इससे भी जाम की स्थिति निर्मित होती है। नाला में फ्लो कम रहता है। इसलिए नाला भरा रहता है। पूर्व में दो बार मैन्युअल एवं प्रेशर मशीन से भी सफाई कराई गई थी। इस दौरान मेयर श्री चौहान ने एक बार पुनः नाले की सफाई करने और मुख्य सड़क पर रहने वाले लोगों को कचरा नहीं डालने समझाइश देने के निर्देश दिए। बताया गया कि नाला को नए सिरे से निर्माण करने पर ही इसका स्थाई समाधान होगा। इसलिए 15 वें वित्त के अंतर्गत नाला निर्माण का इस्टीमेट भी शासन को भेजा गया है। इसपर मेयर श्री चौहान ने जल्द ही नाला निर्माण शुरू करने संबंधित कार्यवाही करने का आश्वाशन व्यवसायियों को दिए। इसी तरह गैंग एवं प्रेशर मशीन से भी एक और नाला की सफाई करने के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री यादव को दिए। निरीक्षण के दौरान एम आई सी सदस्य अमित शर्मा, संजय कंपलेक्स के व्यवसाई एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING