Advertisement Carousel
Uncategorized

पीएम आवास योजना में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में सबसे अधिक 21 हजार परिवारों को मिलेगा पक्का मकान….प्रधानमंत्री श्री मोदी चाबी सौंपकर कराएंगे गृह प्रवेश, प्रदेश के 3 लाख 29 हजार गरीब परिवारों के जीवन में नई रोशनी

advertisement

रायगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 30 मार्च के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत प्रदेश के 3,29,307 परिवारों का गृह प्रवेश होगा। इस योजना में रायगढ़ जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां प्रदेश में सबसे अधिक 21,094 गरीब परिवारों को नया पक्का घर मिलने जा रहा है। वर्षों से अपने घर का सपना देख रहे इन परिवारों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपकर उनके नए जीवन की शुरुआत कराएंगे।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना को नई गति मिली है। बीते सवा साल में कुल 3,29,304 आवास पूरे किए जा चुके हैं, जिसमें रायगढ़ जिले ने सबसे आगे रहते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। रायगढ़ में 21,094 परिवारों को नया घर मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व आएगा और वे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। यह योजना सिर्फ घर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से गरीब परिवारों को आर्थिक और सामाजिक स्थिरता भी मिल रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गरीबों को घर देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। रायगढ़ जिले के लिए यह दिन गौरवशाली होगा, क्योंकि यहां प्रदेशभर में सबसे अधिक परिवारों को अपने सपनों के घर की चाबी मिलने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING