Advertisement Carousel
Uncategorized

22 करोड़ में हुआ लेन देन…सरकारी जमीन और पचास साल पुराने तालाब को भी पाटकर बिल्डर कर रहा कब्जा….आयुक्त से हुई शिकायत..क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..वार्ड नंबर 40 कोतरा रोड में सरकारी जमीन और पचास साल पुराने तालाब को पाटकर अवैध प्लाटिंग करने की तैयारी भू माफियाओं के द्वारा जोर शोर से की जा रही है।
सूत्र तस्दीक करते हैं कि कोतरा रोड क्षेत्र के एक होटल व्यवसायी ने अपनी निजी भूमि के साथ साथ शासकीय जमीन और पचास साल पुराने तालाब का सौदा 22 करोड़ रुपए में किसी गोपाल नाम के बिल्डर से किया है।जमीन का सौदा होने के बाद से बिल्डर ने जमीन के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।साथ ही साथ बिल्डर ने पचास साल पुराने निस्तारी तालाब और आस पास की नजूल भूमि को भी पाटना शुरू कर दिया है।इस बात की जानकारी मोहल्लेवासियों को होने के बाद वहां के बाशिंदों ने विरोध करने का मन बना लिया है।

advertisement

जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद के साथ वहां के निवासियों ने निगम आयुक्त से बिल्डर की शिकायत कर दी है।वहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि बिल्डर की इस बेजा हरकत की शिकायत कलेक्टर से करेंगे।

अवैध प्लाटिंग की तैयारी शुरू

खबर मिल रही है कि समतलीकरण के पहले ही इस जमीन की अवैध प्लाटिंग शुरू हो गई है।बताया जा रहा है कि कई लोगों से प्लॉट बुक करने के नाम पर बाकायदा टोकन मनी भी लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING