Advertisement Carousel
Uncategorized

फरार वारंटियों पर शिकंजा : कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में पांच फरार वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़, । जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और फरार अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतरारोड़ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों और दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मारपीट के मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार थे।
डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चली इस कार्रवाई में कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तार वारंटियों में मिलन बाई चौहान (52 वर्ष) और कलाराम चौहान (55 वर्ष), दोनों निवासी धनागार कोड़ातराई, गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार किए गए। वहीं तीन स्थायी वारंटियों में सुशील कुमार उरांव (19 वर्ष, निवासी पतरापाली), राहुल भारती (21 वर्ष, निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश), और तनुजा नायक (20 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर कोड़ातराई) शामिल हैं।
सभी वारंटी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और लगातार वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। थाना कोतरारोड़ की टीम ने मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के बाद इन्हें पकड़ने में सफलता पाई।
इस अभियान में उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक अखिलेश कुशवाहा, संजय एक्का, शंभू चौहान और राजेश खांडे की विशेष भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस का यह अभियान आगे भी जिलेभर में जारी रहेगा, जिससे फरार और शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING