Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: स्कूटी पर तस्करी करते पकड़े गए दो आरोपी, 45 लीटर महुआ शराब जब्त

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने आज स्कूटी पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को दबोच लिया। मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम गोरखा झारापारा में घेराबंदी कर स्कूटी पर सवार दोनों संदेहियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 45 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम कृष्णापुर के रास्ते गोरखा की ओर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्टाफ को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय एवं शिवानंद प्रधान की टीम ने झारापारा में घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा उत्तम पिता मालिक राम उरांव (35 वर्ष), निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक 9 तथा मुकेश मोदी पिता बलिराम मोदी (20 वर्ष), निवासी झारापारा गोरखा बस्ती शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक पन्नियों में भरे 25 लीटर एवं 20 लीटर महुआ शराब कुल 45 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। साथ ही शराब की तस्करी में उपयोग की जा रही स्कूटी (CG 13 BA 6865) जिसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये है, को भी ज़ब्त कर लिया गया है। आरोपियों से कुल संपत्ति ₹79,500 की जब्ती कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत कार्रवाई की गई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING