Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की चौकसी में दुर्गा चौक पर शराब तस्कर धराया – 30 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने शनिवार 13 अप्रैल को एक और कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर दुर्गा चौक मिट्ठुमुड़ा में घेराबंदी कर मोटर साइकिल पर शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से देशी शराब के 30 पाव सहित बाइक जब्त की गई।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड मटन मार्केट की ओर से एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने प्रधान आरक्षक शिव वर्मा को टीम के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने दुर्गा चौक मिट्ठुमुड़ा पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की। आरोपी खगेश्वर साव पिता घुरवा साव उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़उमरिया थाना जुटमिल के पास से 30 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 5 लीटर 400 मिलीलीटर बरामद की गई। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की TVS डिस्कवर मोटरसाइकिल (CG 13 UA 0754) भी जब्त की गई है।
आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिव वर्मा के साथ आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू और परमानंद पटेल की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING