Advertisement Carousel
Uncategorized

बड़े बकायादार पर लगातार कार्रवाई फिर 11 दुकान सील0 लगातार की जा रही कार्यवाही अबतक 31 संस्थान सील


रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर राजस्व बाजार शाखा की टीम द्वारा लगातार किराए जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादरों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को अवकाश होने के बावजूद शहर के दो कॉम्लेक्स के 11 दुकान सील किए गए।

कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा राजस्व वसूली की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व बाजार शाखा की टीम को बड़े बकायादार दुकान संचालकों के खिलाफ सीधे तौर पर सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत निगम के राजस्व

advertisement

बाजार शाखा की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों शनिवार को एसबीआई एटीएम सहित 10 दुकानों को सील किया गया था। इसी तरह सोमवार को आकाश होने के बावजूद भी 11 दुकानों को सील किया गया। इसमें केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के दुकान क्रमांक 05 रोहित कुमार बकाया 924053 रुपए, दुकान क्रमांक 5 शंकर लाल बकाया 126068 रुपए, दुकान

नंबर 19 अशोक शर्मा बकाया 72242 रुपए, दुकान नंबर 20 शिवकुमार शर्मा बकाया 62794 रुपए, दुकान नंबर 22 विनोद कुमार बकाया 57338 रुपए, दुकान नंबर 23 रघुनाथ साहू बकाया 33161 रुपए, दुकान क्रमांक 03 शुभकरण जैन बकाया 28657 रुपए, दुकान क्रमांक 03 बकाया 34668 रुपए, सुलोचना देवी

अग्रवाल दुकान क्रमांक 19 बकाया 61819 रुपए, केलो विहार कंपलेक्स के दुकान नंबर 15 हीरा बाई बकाया 135413 रुपए, दुकान क्रमांक 16 रमा महंत बकाया 79207 रुपए को सील किया गया। इसतरह आज लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले 11 संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई निगम राजस्व टीम द्वारा की गई। इससे पूर्व शनिवार को एसबीआई एटीएम सहित 10 दुकानों को सील किया गया था। इसके पूर्व भी 10

दुकानों को सील किया गया था। निगम की राजस्व टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक दुकान किराया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादार पेट्रोल पंप, एसबीआई एटीएम सहित 31 संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई की गई। निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने राजस्व टीम को बड़े बकायदार के विरुद्ध कुर्की एवं सील की कार्रवाई लगातार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING