Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस ने किया मेधावी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, हेल्थकर्मी और ग्राम कोटवार को सम्मानित

रायगढ़, । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करने तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में जूटमिल थाना द्वारा सराहनीय पहल की गई है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


थाना जूटमिल अंतर्गत 10 नागरिकों को सामाजिक कार्य, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह में सभी सम्मानित नागरिकों को थाना परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया

advertisement

गया, जिसमें थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की अवधारणा से प्रेरित होकर निरीक्षक प्रशांत राव ने इस आयोजन को सामाजिक सहभागिता और अपराध नियंत्रण के लिए नागरिकों की भागीदारी का प्रतीक बताया।

सम्मानित व्यक्तियों में निम्न नाम प्रमुख हैं:

  1. आकाश बारीक, ग्राम नेतनागर – गांव के प्राथमिक शाला में नि:शुल्क शिक्षण सेवा हेतु।
  2. सुजाता चौहान, ग्राम नेतनागर – सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हेतु।
  3. संजू साव, कक्षा 8वीं की छात्रा, शा. म. शा. नेतनागर – उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु।
  4. सीमा साव, स्नातक छात्रा, डिग्री कॉलेज रायगढ़ – पढ़ाई में उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु।
  5. बबीता साव, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, मिडमिडा – स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित कार्य हेतु।
  6. सुशील सतपथी, लैब टेक्नीशियन, मिडमिडा – ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान हेतु।
  7. पद्मनाभ सिदार, प्रधान पाठक, प्रा. शा. नेतनागर – शिक्षण कार्य में दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा हेतु।
  8. जयपाल सिंह सिदार, शिक्षक, मा. शा. नेतनागर – शैक्षणिक क्षेत्र में सतत उत्कृष्ट योगदान हेतु।
  9. किशोर कुमार चौहान, ग्राम कोटवार – कोटवारी कार्य और पुलिस सहयोग में अनुकरणीय योगदान हेतु।
  10. महेश दास, ग्राम कोटवार गढ़उमरिया – कोटवारी कार्य और पुलिस सहयोग में अनुकरणीय योगदान हेतु।
    थाना प्रभारी प्रशांत राव ने बताया कि यह पहल आगे भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में जारी रहेगी, जिससे समाज के जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहन मिले और पुलिस व आमजन के बीच आपसी सहयोग की भावना और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING