Advertisement Carousel
Uncategorized

सी जी एम एस ई अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने ली मैराथन विभागीय बैठक


रायगढ़: आज रायगढ़ में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने आज अपने रायगढ़ दौरे पर विभागीय बैठक ली एवं वेयर हाउस और मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया !
पदभार ग्रहण के पश्चात श्री म्हस्के स्थानीय विश्राम गृह पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,सुभाष पाण्डेय,श्रीकांत सोमावार,पवन शर्मा नगर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल

के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, साथ ही साथ महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने भी श्री म्हस्के का स्वागत किया, जिसमे प्रमुख रूप से प्रभाकर राव तिरोले,विविध बोन्डे ,प्रांजल तामस्कर ,श्रीकर सकलकले ,विक्रम डोम्ब ,सौमित्र तामस्कर
गगन कातोरे

advertisement


तत्पश्चात श्री म्हस्के सी एम एच ओ ऑफिस में स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों एवं स्टॉक का निरीक्षण किया,वेयर हाउस के प्रभारी कीर्ति राम पटेल असिस्टेंस मैनेजर ने अपने विभागीय कर्मचारियों से परिचय कराया एवं वेयर हाउस का निरीक्षण कराया !


उसके पश्चात श्री म्हस्के लखीराम मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया वहां पर 50 बिस्तर सी सी एच बी ,ट्रांजिट हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर का निरीक्षण किया एवं संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के लिए निर्देशित किया !


इस अवसर पर सीएम एच ओ ऑफिस से नोडल अधिकारी डॉक्टर सुमित कुमार शैलेन्द्र मंडल ,सहायक अभियंता ऋष्यंत महिलांगे,उप अभियंता अमित शर्मा,वेयर हाउस के ऐ एम कीर्ति राम पटेल, डाटा एंट्री राजकुमार सिदार मौजूद रहे !


वही जिला भाजपा से स्थानीय विश्राम गृह में स्वागत करने वालों में मनीष गांधी,सौरभ चौधरी,श्रवण सिदार,गगन कातोरे,आकाश शर्मा,, चिंटू साबरी,चीकू केशरवानी,राज सहगल,दीपक अरोरा,प्रांजल तामस्कर,अभिषेक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING