Advertisement Carousel
Uncategorized

विश्व पृथ्वी दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने रायगढ़ जिले के स्कूलों में आयोजित किए विशेष कार्यक्रम

  • 200 से अधिक स्कूली बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • रंगोली, चित्रकला, निबंध के साथ पौधा रोपण भी किया

रायगढ़, : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को जिले के तमनार और पुसौर ब्लॉक में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड और अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत इस वर्ष की थीम ‘हमारी धरती, हमारी शक्ति’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रोजेक्ट उत्थान के तहत जिले के दोनों ही प्रखण्डों में मिलूपारा गाँव सहित बड़े भंडार, बुनगा और सुपा क्लस्टर के कुल 27 शासकीय, प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में पढ़ने वाले 200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, नारा लेखन, भाषण, निबंध लेखन, प्रश्ननोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों को वर्तमान में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया।

advertisement

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए घरों के आस-पास व खुली जगहों पर अधिक से अधिक पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इतना ही नहीं, बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस आयोजन में पर्यावरण विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकगण और अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें हरित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनाना था।

अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में सीएसआर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढाँचागत विकास इत्यादि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING