Advertisement Carousel
Uncategorized

कबीर चौक में सट्टा खेलते एक गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पर्ची बरामद, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़, — आज शाम जूटमिल पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के निर्देशन में, थाना जूटमिल की पेट्रोलिंग टीम ने कबीर चौक के पास स्थित एक गली में दबिश दी, जहां संदेही विजय साहू (30 वर्ष), निवासी बाजीनपाली, सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1,200 नकद, एक चालू डॉटपेन और सट्टा-पट्टी बरामद की। गवाहों की उपस्थिति में ये सामग्री जप्त की गई। विजय साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलना या उसे प्रोत्साहित करना दंडनीय अपराध है, जिसमें सजा और जुर्माना या दोनों का प्रावधान है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस की आमजन से अपील की है कि वे ऐसे गैरकानूनी कृत्यों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING