Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ पुलिस की बाहरी व्यक्तियों पर पैनी नजर, बिना सूचना रह रहे 41लोगों पर की गई कार्रवाई

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले भर में बाहरी राज्यों से आकर बिना सूचना दिये रह रहे व्यक्तियों की सघन जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में आज भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जिसमें बिना थाने में सूचना दिए रह रहे कुल 41 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
थाना कोतरारोड क्षेत्र में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पावर ग्रिड कोतरा क्षेत्र में कार्यरत बाहरी मजदूरों की जांच की गई। जांच के दौरान प्राइवेट ठेकेदार के अधीन कार्यरत 31 व्यक्ति, जो पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, बिना थाने में सूचना दिए पाए गए। सभी पर धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और कड़ी समझाइश दी गई। इसी

तरह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम लामीदरहा, रेगड़ा और पहाड़ मंदिर में अभियान चलाया गया, जहां उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले 6 व्यक्ति बिना सूचना दिए फेरी का कार्य करते पाए गए। उन पर भी धारा 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

advertisement


उधर, थाना पुसौर प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने अपनी टीम के साथ ग्राम ठेंगापाली में जांच की, जहां पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के दो व्यक्ति बिना सूचना दिए कबाड़ का काम करते पाए गए। दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। तमनार पुलिस ने ग्राम बिजना में जांच के दौरान दो ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जो बिना सूचना के रह रहे थे, उन पर भी धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
इसी अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत प्लांट एरिया में कार्यरत दीगर प्रांत के कर्मचारियों की जांच

निरीक्षक राकेश मिश्रा व उनके स्टाफ द्वारा की गई। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरमार और मस्जिदपारा में भी जांच की गई, जहां हाल ही में आए बाहरी व्यक्तियों ने

थाना में सूचना दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ने भी बाहरी व्यक्तियों को अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त समझाइश देते हुए चेतावनी दी कि यदि कोई शिकायत पाई गई तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING