Advertisement Carousel
Uncategorized

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा जिगना में निःशुल्क नेत्र शिविर से मिला 107 मरीजों को लाभ

रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ की शाखा जिगना में औघड़ की मड़ई में आयोजित निःशुल्क नेत्र उपचार शिविर में 107 मरीजों को लाभ मिला । बुधवार को यह आयोजन अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में किया गया था। मरीजों का जाँच डॉ. संदीप शर्मा द्वारा की गई। शिविर में 75 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 63 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 05 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। 29 मरीजों का चश्मा बनने हेतु अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा की रायगढ़ शाखा में भेजा गया । जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में वितरण किया जाएगा। अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में यह आयोजन माह में तीन बार हर माह की 10, 20 और 30 तारीख को किया जाता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में बनोरा से जुड़ी हर शाखा में मानव सेवी गतिविधियां जारी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING