Advertisement Carousel
Uncategorized

*बिग ब्रेकिंग..दो युवकों ने ऑटो चालक को बनाया बंधक..भाई को वीडियो भेजकर मांगी एक लाख की फिरौती..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़…बीती रात कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।जानकारी मिल रही है कि रात करीबन 11 बजे के आसपास दो युवक जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरे और स्टेशन के बाहर आकर ग्राम पुसल्दा जाने के लिए एक ऑटो हायर किया।पुसल्दा पहुंचकर दोनों युवकों ने ऑटो चालक विजय यादव के ऊपर बीयर की बोतल और डंडे से हमला कर दिया और लहुलुहान अवस्था में विजय यादव का वीडियो उसी के मोबाइल से बनाकर उसके भाई को भेजा और एक लाख की फिरौती की मांग करने लगे।बंधक बनाने वाले दोनों ही युवक विजय यादव के भाई को लगातार फोन कर रुपए लेकर पुसल्दा आने को कहने लगे।ऑटो चालक के भाई ने इस घटना की जानकारी ऑटो संघ के जिलाध्यक्ष संजय बाजपेई को दी और ऑटो संघ के लोगों के साथ मिलकर सिटी कोतवाली पहुंच गए।जिसके बाद कोतवाली और साइबर सेल की टीम ऑटो संघ के सदस्यों के साथ बंदी बनाए गए ऑटो चालक विजय यादव को ढूंढने निकली,काफी मशक्कत के बाद विजय यादव को ग्राम पुसल्दा के आगे लिटाईपाली में बरामद किया।जब पुलिस उस तक पहुंची तो ऑटो चालक के हाथ पैर बंधे हुए थे और सर से खून बह रहा था।और बंधक बनाने वाले दोनों युवक मौके से फरार थे।बहरहाल घायलावस्था में विजय यादव को पुलिस ने जिला हस्पताल में भर्ती करा दिया है।विजय यादव को करीबन 27 टांके सिर में लगे हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING