Advertisement Carousel
Uncategorized

इंटक नेता शाहनवाज खान गिरफ्तार..जेल दाख़िल..और भी बढ़ सकती है परेशानी..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..रायगढ़ के तथाकथित युवा इंटक नेता शाहनवाज खान को चक्रधरनगर पुलिस ने जेल दाख़िल कराया है।मामला कल देर शाम का बताया जा रहा है।सूत्रों की माने तो शाहनवाज खान को कल शाम चक्रधरनगर पुलिस ने किसी सेंसेटिव मुआमले की तस्दीक करने के लिए थाने बुलवाया था।

advertisement

लेकिन पूछताछ के दौरान ही शाहनवाज दूसरे पक्ष के लोगों और पुलिस के साथ हुज्जतबाजी करने लगे।जिसके बाद उच्च अधिकारियों के दखल के बाद शाहनवाज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए,कल शाम को ही जेल दाख़िल करवा दिया गया है।इधर सूत्र बता रहे हैं कि शाहनवाज खान के खिलाफ किसी सेंसेटिव मामले में शिकायत दी गई है।अगर शिकायत सही पाई जाती है तो शाहनवाज खान की और भी परेशानियां बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING