Advertisement Carousel
Uncategorized

एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के निराकरण और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

रायगढ़ — जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक ली जिसमें सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे । बैठक में उन्होंने लंबित अपराध, मर्ग डायरी और शिकायत फाइलों की समीक्षा की और प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे

advertisement

इन मामलों का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुपरविजन अधिकारी और थाना/चौकी प्रभारी को लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित हों और समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई के साथ अधिक से अधिक लंबित मामलों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।


पुलिस अधीक्षक ने ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान समयसीमा के भीतर और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार होना चाहिए।

उन्होंने संपत्ति से जुड़े अपराधों तथा सड़क दुर्घटनाओं के विवेचकों से अद्यतन जानकारी लेकर चोरी, नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए योजनाबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।


बैठक में माननीय हाईकोर्ट के जवाबदावा, लंबित समंस वारंटों के निराकरण और गुण्डा निगरानी बदमाशों की जानकारी अद्यतन कर उनकी नियमित निगरानी के

निर्देश भी दिए गए। साथ ही, गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


सम्मान पाने वालों में लैलूंगा थाना के एएसआई राजेश दर्शन, पुसौर के एएसआई मनमोहन बैरागी, जूटमिल थाना के हेड कांस्टेबल सतीश पाठक, महिला थाना के

संदीप भगत, कोतवाली के कांस्टेबल संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, साइबर सेल के रविन्द्र गुप्ता और लैलूंगा के मन्नू लाल खड़िया शामिल रहे। एसपी ने सभी को सराहते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING