Advertisement Carousel
Uncategorized

पंचायत सचिव भागीरथी प्रधान निलंबित


रायगढ़, / सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने ग्राम पंचायत बुदबुदा अतिरिक्त प्रभार महाराजपुर, जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत सचिव श्री भागीरथी प्रधान को ग्राम-बुदबुदा का गोठान व चारागाह कार्य प्रारंभ नहीं करने, मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत कार्यों हेतु लेबर बढ़ाने व ग्राम पंचायत के कार्यों में रूचि नहीं लेने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टियां दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव श्री भागीरथी प्रधान को कार्यालय जनपद पंचायत बरमकेला में अटैच किया गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING