Advertisement Carousel
Uncategorized

देश में अमन शांति के लिए और आतंक के सफाए के लिए मांगी गई दुआ,आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश और देश की सेना के साथ,


रायगढ़/पहलगाम घटना के बाद से मुस्लिम समाज में भी आतंक के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। आज मस्जिद गरीब नवाज मधुबनपारा में ज़ूमे की नमाज के बाद देश में अमन शांति और ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि हम आतंक के खिलाफ देश और देश के सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं।
देश के कश्मीर स्थित पहलगाम में मारे गए लोगों का बदला लेने भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा है, पूरा मुस्लिम समाज भारत सरकार के साथ कदम मिलाकर साथ है और ऑपरेशन सिंदूर के सफल हमले और आतंक के सफाए के लिए दुवा करते हुए देश में अमन शांति के लिए दुवा मांगी गई। इस मौके पर शहर के मस्जिद गरीब नवाज के इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद दानिश साबरी ने कहा कि देश का हर मुसलमान अपने वतन से मुहब्बत करते है और जिस तरह से पहलगाम में बेकसूर भारतीयों को मारा गया और हमारे देश के प्रधान मंत्री के द्वारा आतंक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है हम इसकी सराहना करते हैं और भारत सरकार ओर सेना के साथ है, सेना के जज्बे को सलाम करते हैं और हम चाहते हैं कि वतन में अमन ,शांति और देश की अखंडता के लिए आतंक के सफाए की जरूरत है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING