Advertisement Carousel
Uncategorized

जिला अस्पताल के पास तलवार लहराते युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

रायगढ़, । कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल के पुराने गेट के पास एक युवक को तलवार लहराते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवक राहगीरों को डराने धमकाने की नीयत से सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हथियार के साथ घूम रहा था। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल के निर्देश पर प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत व आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम सदानंद कलेत पिता विपिन कलेत उम्र 24 वर्ष निवासी बापू नगर, मानकेशरी मंदिर, थाना कोतवाली रायगढ़ बताया। उसके कब्जे से तलवार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई कर रही है। टीआई सुखनंदन पटेल की अगुवाई में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING