Advertisement Carousel
Uncategorized

जेपीएल में हादसा..मजदूर की हुई मौत..

रायगढ़..जेपीएल प्लांट में कार्यरत एक मजदूर की 25 फीट ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि मूलतः पूंजीपथरा के बिलासखार गांव का रहने वाला राजेश्वर धोबा तमनार के जिंदल पॉवर लिमिटेड में ठेकेदार के मातहत एसी सुधार का कार्य करता था।गुजरे 13 मई को राजेश्वर जेपीएल के यूपीएस रूम में 8/50 मीटर में एसी का कार्य करने के लिए,25 फीट ऊंचाई पर चढ़ा था।इसी दौरान उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ा और वो सीधा नीचे गिर गया।तत्काल उसे इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल तमनार भेजा गया।जहां उसे प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिंदल फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ भेजा गया।जहां इलाज के दौरान 18 मई की रात राजेश्वर की मृत्यु हो गई।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING