Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार ठग.. रंजीत चौहान..करोड़ों की ठगी के हैं आरोप..

रायगढ़.. एनजीओ की आड़ लेकर और सरकारी महकमों में पकड़ के जरिए नौकरी लगाने और काम दिलाने की बात कहकर दर्जनभर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले महाठग रंजीत चौहान को आखिर कार रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि रंजीत चौहान बीते तीन महीनों से ठगी के मामले में फरार चल रहा था।रंजीत की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी और भी नए मामले इसके आहिस्ता आहिस्ता सामने आएंगे।
बहरहाल रंजीत की गिरफ्तारी के बाद रंजीत से ठगी का शिकार हुए लोगों ने राहत की सांस ली है तो दूसरी ओर रंजीत की कारगुज़ारियों के खुलासे को लेकर भी शहर में कौतूहल बना हुआ है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING