Advertisement Carousel
Uncategorized

कांग्रेस भवन रायगढ़ में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं स्व. डॉ शक्राजीत नायक की जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

रायगढ़/जिला कांग्रेस भवन कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नगेंद्र नेगी एवं शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी के अध्यक्षता में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सिंचाई मंत्री पूर्व रायगढ़ विधायक स्व डॉ शक्रजीत नायक जी की जयंती एवम झीरम हमले में शहीद नंदकुमार पटेल जी,शहीद महेंद्र कर्मा जी ,शहीद उदय मुदलियार जी,शहीद दिनेश पटेल जी एवम अन्य शहीद कांग्रेस नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया
जिला कांग्रेस भवन में उपस्थित जनों ने बस्तर संभाग के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सली घटना में प्रदेश कांग्रेस के दिवंगत शीर्ष नेताओं को याद किया गया। एवं शहीदों के याद में शहर के जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय द्वारा सरबत वितरण किया गया वहीं कांग्रेस नेता यतीस गांधी द्वारा मुक़बधिर बच्चों को भोजन कराया गया, एवं अटल चौक में अरुण गुप्ता एवं किरण पंडा द्वारा राहगीरों को शीतल जल (फ्रूटी) पिलाया गया

advertisement

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुये जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी जी ने कहां कि कांग्रेस पार्टी ने 2013 में छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिले में परिवर्तन यात्रा का आगाज किया गया था जो प्रदेश के अनेकों जिलों में सुचारू रूप से संपन्न हुआ था प्रदेशभर में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा 25 मई 2013 को दरभा के झीरम घाटी से होते हुए यात्रा जारी था कि इसी बीच नक्सलियों ने पहले से घात लगाकर कायरता पूर्वक कांग्रेस के दिग्गज नेता हमारे खरसिया के माटी पुत्र सहित नंदकुमार पटेल जी, उनके पुत्र शहीद दिनेश पटेल जी, शहीद महेंद्र कर्मा जी, शहीद उदय मुदलियार जी, अन्य कांग्रेसी एवं पुलिसकर्मी शहीद हुए हो गए थे
नक्सलियों द्वारा किए गए एक साथ कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का हत्या से देश दहला उठा था

आगे जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी ने झीरम हमले में शहीद हुए नेताओ को याद करते हुए बताया कि झीरम घाटी में हुए नक्सल हमले में दिवंगत नेताओं और शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति हम सभी कांग्रेसजनों श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 25 मई 2013 को कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश का भ्रमण करने के बाद उक्त यात्रा बस्तर पहुंची थी और सुकमा कार्यक्रम के पश्चात वापसी के दौरान झीरम घाट में नक्सली हमला से तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल सहित प्रदेश के कांग्रेस नेता और पुलिस कर्मियों सहित 32 लोगों की शहादत हो गई थी उन्हें याद करते हुए उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौन के पश्चात इन शहीदों के अमर रहने के नारों से पूरा वातावरण गमगीन हो गया और घटनाक्रम को याद कर सभी के नेत्र नम हो गए।

आज इस कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पाण्डेय,हरमीत घई,पूर्व महापौर जानकी काटजू ,अरुण गुप्ता,विकास शर्मा,उपेंद्र सिंह,शाखा यादव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकाश ठेठवार, मदन महंत,शेख सलीम नियारिया,दयाराम धुर्वे,किरण पंडा ,राकेश पांडेय,आरिफ हुसैन,आशीष शर्मा, यतिस गांधी, प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो,वसीम खान,शेख ताजीम,सत्यप्रकाश शर्मा सौरभ अग्रवाल, मिलन मिश्रा, संतोष बोहिदार,संतोष कुमार चौहान,रवि पाण्डेय,अक्षय कुलदीप ,अमृत लाल काटजू,,गोरांग अधिकारी,संजुक्ता सिंह,दीपक भट्ट, सोनू पुरोहित,अनिल कुमार गर्ग, गुलशन साहू,प्रमोद देवांगन प्रदीप चौहान,प्रताप चौहान,एस एम भारद्वाज, घासीदास महंत सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING