Advertisement Carousel
Uncategorized

किनारा बार के सामने आधी रात को हुआ बवाल..दो युवकों पर जानलेवा हमला..एक आदतन बदमाश गिरफ्तार..आधा दर्जन से ज्यादा फरार..किनारा बार के पास देर रात तक सजती है शराबियों की महफिल..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..शनिवार की देर रात चक्रधरनगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों ने किनारा बार के सामने जमकर बवाल मचाया है।जानकारी मिल रही है कि शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे कुछ लोगों के साथ वहां नशा करे रहे बदमाशों का विवाद हुआ।जिसके बाद नशे में धुत्त बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।एक युवक पर कुख्यात बदमाश सज्जी फिलिप ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया।जिससे युवक का सर फट गया।घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और चक्रधरनगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश सज्जी फिलिप को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।वहीं इस वारदात से ताल्लुक रखने वाले आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी फरार हैं।जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा चक्रधरनगर पुलिस कर रही है।

advertisement

किनारा बार के आसपास सजती है नशे की महफिल..

जानकारों की माने तो किनारा बार के आसपास देर रात तक नशे की महफिल सजती है।जिसमें शहर के कुख्यात लोग देर रात तक नशा करते हैं।बता दें कि लंबे अरसे से तथाकथित किनारा बार भी तय समय से ज्यादा देर तक खुला रहता है।इस वजह से बार के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।वहीं बार बंद हो जाने के बाद भी इस क्षेत्र में शराब आसानी से मिल जाती है।और देर रात तक गिलास और चखना उपलब्ध कराने वाली पान की दुकानें खुली रहती है।इस वजह से ही शराबियों और बदमाशों का इस इलाके में जमावड़ा लगा रहता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING