Advertisement Carousel
Uncategorized

12 फरवरी की शाम शहर के कई क्षेत्रों में होगी पानी सप्लाई प्रभावित

9 एम एल डी फिल्टर प्लांट होगा शट डाउन

advertisement

रायगढ़। अमृत मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेशन कार्य होने के कारण मधुबन पारा 09 एम एल डी फिल्टर प्लांट का दिनांक 12 फरवरी को सायं काल मे शट डाउन किया जाएगा जिससे शहर के टाउन हॉल पानी टंकी, लाल टंकी, काली टंकी से पानी सप्लाई कार्य 12 फरवरी की शाम को नही की जावेगी। जिससे सत्तीगुड़ी चौक , बीच बस्ती, दारोगपारा,गांधी गंज, केवटापारा, तेलीपारा, सोनारपारा,गांजा चौक क्षेत्र, मधुबनपारा क्षेत्र, बेलादुला क्षेत्र,सिंधी कालोनी क्षेत्र, चक्रधर चौक क्षेत्र,जूटमिल किरोड़ीमल क्षेत्र में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
निगम प्रशासन ने 09 एम एल डी फिल्टर प्लांट
संबंधित पानी टंकी से जल प्राप्त करने वाले संबंधित क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि 12 फरवरी की सुबह पानी सप्लाई के दौरान पानी का समुचित संचय कर लेवे, ताकि पानी सप्लाई बाधित रहने पर किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING