Advertisement Carousel
Uncategorized

दबंगों ने पेशेवर गुंडों के साथ मिलकर आदिवासी परिवार के मकान पर चलाया बुलडोजर…न्याय पाने एसपी के पास पहुंचा पीड़ित परिवार..मकान गिराने पेशेवर गुंडों के साथ पहुंची लेडी डॉन..कौन हैं ये प्रोफेशनल क्रिमिनल पुलिस की जांच में होगा खुलासा..

रायगढ़..रायगढ़ में मुजरिमों ने एक बार फिर से कानून के सामने सर उठाना शुरू कर दिया है।कुछ समय की खामोशी के बाद ये फ्रोफेशनल क्रिमिनल फिर से खुलेआम कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं।बाहुबलियों की सरपरस्ती में ये तथाकथित गुंडे सुपारी लेकर दूसरों के विवाद को ठेके पर लेकर गुंडागर्दी की अपनी दुकान चला रहे हैं।

advertisement


फिलहाल दबंगों के इशारों पर गुजरे 27 मई को शहर के एक कुख्यात गिरोह के कुछ गुंडों ने आदिवासी परिवार के मकान पर बुलडोजर चढ़ाकर उन्हें बेघर कर दिया है।घटना की लिखित शिकायत कोतरा रोड थाना में किए जाने के बाद कार्यवाही ना होने पर पीड़ित आदिवासी परिवार ने एसपी दिव्यांग पटेल से न्याय की गुहार लगाई है।एसपी के दखल के बाद मामला दर्ज होने की आस

पीड़ित परिवार को बंधी है।बताया जा रहा है कि कोतरा रोड निवासी गोपाल अग्रवाल और निखिल अग्रवाल अपने हायर किए गए दबंगों के साथ धनागर पहुंचे और पीड़ित आदिवासी परिवार के मकान पर बुलडोजर चलवा कर उनका मकान ध्वस्त करवा दिया।मकान पर बुलडोजर चढ़ाने के पहले दबंगों और उनके साथ आई

कुछ महिलाओं ने पीड़ित परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ जमकर मारपीट भी की है।बहरहाल इस घटना में जिस प्रकार पेशेवर गुंडों का सहारा लिया गया है उससे साफ जाहिर है कि शहर के गुंडा गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं।और पुलिस को शहर में कानून का राज बहाल करने के लिए फिर से कड़ी मशक्कत करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING