Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार पर रायगढ़ के ठेकेदार ने चढ़ा दी भ्रष्ट्राचार की काली चादर..बड़ा झोलझाल फिर भी मिल गई क्लीन चिट..क्या कहते हैं पार्षद देखिए वीडियो..

रायगढ़..वार्ड नंबर 30 में बन रही सड़क में कल भ्रष्ट्राचार का लेप सड़क ठेकेदार के द्वारा चढ़ाया जा रहा था।मोहल्लेवासियों के विरोध के बाद पार्षद पहुंचे और उन्होंने भी पाया कि 30 mm की जगह 15 mm की सड़क ढलाई हो रही थी।मौके पर तत्काल इंजीनियर को बुलाकर पार्षद मुक्तिनाथ प्रसाद ने ठेकेदार को सड़क सही करने का निर्देश दिया।जिसे ठेकेदार ने दुबारा रोड ढालकर लीपापोती कर दिया।किंतु आयुक्त ने भी मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन सड़क का जांच करवाया जिसमें रोड दुबारा ढालने के बाद भी 30 की जगह 27 mm ही थी।कुल मिलाकर वार्ड नंबर 30 की सड़क का निर्माण दोयम दर्जे का करवाकर लाखों का भ्रष्ट्राचार ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा था।फिर भी अब तक ठेकेदार के ऊपर निगम प्रशासन की तरफ से कार्यवाही नहीं की गई है।

advertisement

पार्षद ने कहा इस ठेकेदार के अन्य कामों की भी होनी चाहिए जांच

वार्ड पार्षद मुक्तिनाथ प्रसाद ने बताया कि सड़क निर्माण में ठेकेदार सूरज जायसवाल के द्वारा धांधली की जा रही थी।इस तरह का भ्रष्ट्राचार भाजपा की सरकार में नहीं चलेगा।उन्होंने ठेकेदार के अन्य कामों की जांच किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING