Advertisement Carousel
Uncategorized

पत्रकार पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला..दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

रायगढ़…घटना आज शाम की बताई जा रही है।पत्रकार शैलेन्द्र साहू अपने किसी मित्र से मिलने कोड़ा तराई गए हुए थे।वापसी के दौरान कोड़ातराई की मुख्य सड़क में कुछ बाइकर्स ने उनकी कार को ओवरटेक किया और कार के सामने बाइक अड़ाकर शैलेन्द्र को कार से बाहर खींच लिया।और बहुत बड़ा पत्रकार बनता है कहकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।अप्रत्याशित हुए हमले से शैलेन्द्र घबरा गया।इधर शैलेन्द्र ने बताया कि हमलावर सात से आठ लोग थे और उन्होंने किसी भारी चीज और ईंट से उस पर हमला किया है।जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।बहरहाल घटना के कुछ घंटों के भीतर ही हमला करने वाले लोगों में से दो आरोपी को जूटमिल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।और आगे की कार्यवाही कर रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING