Advertisement Carousel
Uncategorized

कोरोना के संभावित खतरे को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने किया मॉक ड्रिल….अस्पताल में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सेनेटाइजर, ऑक्सीजन की उपलब्धता व दवाइयों की भी जांच

advertisement

रायगढ़, / रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान डमी मरीज को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाकर चिकित्सक ने कोरोना का उपचार किया गया।
देश के अन्य राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी कोरोना कुछ केस पाये गये है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में कोरोना के संभावित खतरे और आपात स्थिति से निपटने को लेकर आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान कोरोना से संक्रमित डमी मरीज को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। मरीज को एम्बुलेंस से उतार कर पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त स्ट्रेचर में लेटाकर वर्तमान में चिन्हांकित 24 बेड आइसोलेशन वार्ड लेकर

गये, जहां पूर्व से मौजूद पीपीई किट लेस चिकित्सक, स्टाफ द्वारा सबसे पहले ऑक्सीमीटर से उक्त मरीज के ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। फिर उसे ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड पर लिटाया गया। ऑक्सीमीटर लगाने के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू की गई। वहीं वेंटिलेटर व मल्टी पैरामीटर, वाइटल साइन मशीन के माध्यम से जांच व मॉनिटरिंग चिकित्सकों ने की। मॉक ड्रिल का मंजर देख कोरोना की याद ताजा हो गई। मालूम हो कि देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपात स्थिति से निपटने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।


अस्पताल अधीक्षक डॉ.एम.के.मिंज ने पूर्वाभ्यास के दौरान अस्पताल आने वाले मरीजों की समुचित देखभाल की व्यवस्था, कोविड जांच सुनिश्चित करने, हर परिस्थिति से निपटने, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड को क्रियाशील रखने को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिये। वहीं चिकित्सकों व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। अस्पताल में सेनेटाइजर की व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता व दवाइयों की भी जांच की गई। मौके पर डॉ.ए.एम.लकड़ा विभागाध्यक्ष निश्चेतना, डॉ एस.के.माने उप अस्पताल अधीक्षक, डॉ.सविता अहीरवाल विभागाध्यक्ष मेडिसिन सहित मॉकड्रिल में शामिल डॉ विकास पटेल, श्रीमती अमरशीला स्टाफ नर्स, विनोद मसीह, किशोर प्रधान, कमलेश साहू, रघु नाथ शर्मा, दीपक जांगड़े, बुधराम, भूषण वर्मा, पुरुषोत्तम, भागीरथी, अंजू और कमला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING