Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध कबाड़ परिवहन पर छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 टन अवैध कबाड़ लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

रायगढ़, — रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने बीती रात अवैध रूप से लाया जा रहा कबाड़ लदा ट्रक पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। टीआई मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 टन स्क्रैप लदा एक 12 चक्का ट्रक को हाटी मुख्य मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर रोककर जब्त किया। ट्रक में लदे कबाड़ की कीमत लगभग 7 लाख रुपये तथा जप्त ट्रक का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 12 लाख का है । पूरी कार्रवाई में करीब 19 लाख रूपये की संपत्ति की जप्ती की गई है ।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी छाल मोहन भारद्वाज को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबा से अवैध स्क्रैप लेकर एक भारी वाहन रायगढ़ की ओर रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय तथा हमराह आरक्षकों की टीम के साथ नाकेबंदी की गई। रात करीब 2 बजे (१२ जून) हाटी मुख्य मार्ग पर संदिग्ध ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 0915 को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक में भारी मात्रा में लोहा, टीना और विभिन्न प्रकार का स्क्रैप पाया गया। ट्रक चालक घनश्याम प्रसाद माझी (50 वर्ष), निवासी लालघाट वार्ड नं 34 मुण्डापारा, थाना बाल्को, जिला कोरबा से जब इस माल के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पूरे स्क्रैप सहित ट्रक को जप्त करते हुए चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 3/2025 धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस कार्रवाई में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक गोविन्द बनर्जी एवं उमेद उरांव की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिसे मादक पदार्थों एवं अवैध व्यापार पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी सफलता है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING