Advertisement Carousel
Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का हुआ चयन

रायगढ़, : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हुआ है। चयनित छात्रों को संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क छात्रावास, भोजन एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा तीरंदाजी प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही उन्हें अंतर्राज्यीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके खेल कौशल को और निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

advertisement

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एरिना में 21 से 23 अप्रैल 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में केंद्र के ग्राम कुंजेमुरा के आत्मानंद स्कूल में वर्ष 2024-25 के दौरान की स्थापना की गई थी। इस केन्द्र में 17 वर्ष से कम उम्र के 15 विद्यार्थियों को कोच एनोस सिंह द्वारा तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण केन्द्र से चार छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर के लिए हुआ। चयनित छात्रों में साहिल रजक (पुत्र श्री जागेश्वर रजक), प्रियांश निषाद (पुत्र श्री साधराम, निवासी कुंजेमुरा), आर्यन दास महंत (पुत्र श्री पंचम दास महंत, निवासी रूमकेरा) और सुधीर सिदार (पुत्र श्री चैनसिंह सिदार, निवासी ग्राम गारे) शामिल हैं। ये सभी छात्र आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल कुंजेमुरा में कक्षा 10 वीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत हैं।

इसके अतिरिक्त, 29 और 30 अप्रैल 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में भाग लेने वाले पाँच छात्रों में से तीन छात्रों का भी चयन राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में हुआ। इन छात्रों में चित्रसेन निषाद (पुत्र श्री टिकेश्वर निषाद, निवासी कुंजेमुरा), रिंकु पुरसेठ (पुत्र श्री कमल पुरसेठ, निवासी पाता) और आदित्य चौहान (पुत्र श्री हरीशंकर चौहान, निवासी बजरमुडा) शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी इसी प्रशिक्षण केन्द्र से दो छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में हुआ था। इनमें से एक कुमारी विनिशा मिंज ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर गौरव बढ़ाया है। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।

रायपुर के लिए चयनित छात्र बाएँ से दाएँ

  1. प्रियांश निषाद
  2. एनोस सिंह ट्रेनर
  3. सुधीर सिदार
  4. साहिल रजक

बिलासपुर के लिए चयनित छात्र बाएँ से दाएँ

  1. रिंकू पुरसेठ
  2. आदित्य चौहान
  3. चित्रसेन निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING