Advertisement Carousel
Uncategorized

ढाबा में जाकर खाए मटन भात..पैसे देने की बारी आई तो दिखाने लगे नेतागिरी..दूसरे दिन फिर पहुंचे ढाबा और ढाबा संचालक और उसके साथियों को जमकर पीटा..मामला दर्ज..देखिए मारपीट का एक्सक्लूसिव वीडियो..

रायगढ़…बीती रात गांधी नगर काशी राम चौक में स्थित cg 13 ढाबा में कुछ लोग पहुंचे और मटन बनवाकर वहीं बैठकर खाना खाए। ढाबा संचालक द्वारा बिल मांगने पर बदमाशों ने ढाबा संचालक रंजन सिंह से विवाद करना शुरू कर दिया घटना की सूचना जूटमिल थाना में दिए जाने के बाद पुलिस पहुंचने पर सभी लोग वहां से भाग गए। लेकिन सुबह होते ही करीबन दो दर्जन

advertisement

बदमाश फिर से ढाबा पहुंच गए और ढाबा संचालक और उसके दो अन्य कर्मचारियों से मारपीट करने लगे।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ढाबा में घुसकर वहां रखे लोहे के बेलचा से भी वार किया है।जिससे एक युवक को गंभीर चोट आई है।घटना के बाद पीड़ितों द्वारा जूटमिल थाना में एफआईआर दर्ज करवा दिया है।जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए,दीपक सिंह,विवेक सिंह,बिट्टू शाह और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING