Advertisement Carousel
Uncategorized

डेंगू से निबटने अभी से शुरू करें कार्य- कमिश्नर क्षत्रिय0 कमिश्नर क्षत्रिय ने ली सभी सफाई दरोगा एवं स्वच्छता सुपरवाइजर की बैठक


रायगढ़। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर जल भराव की स्थिति भी निर्मित होगी। इससे डेंगू का सोर्स मच्छर पैदा होगा और डेंगू बढ़ने का खतरा शुरू होगा। इससे निबटने अभी से ही कार्य शुरू करना होगा सभी अपने-अपने क्षेत्र का सतत निरीक्षण करें और संबंधित जल भराव क्षेत्र पर दवा छिड़काव संबंधित कार्य करें।
उक्त बातें कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बुधवार की शाम निगम सभाकक्ष में आयोजित निगम स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शहर के वार्ड क्रमांक 12, 13, 17, 18, 19 एवं 20 डेंगू संक्रमित क्षेत्र है यहीं से ही सबसे ज्यादा डेंगू के संक्रमण के केस आते हैं। इन क्षेत्रों में सबसे पहले यहां के सफाई दरोगा और सुपरवाइजर को जल भराव स्थान की निगरानी, दवा छिड़काव और डेंगू से बचाव के पूर्ण सावधानी अभी से बरतने संबंधित कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि अभी से ही डेंगू संक्रमित वार्डों में लोगों को जागरूक करने का कार्य करें । इस दौरान उन्होंने

आवश्यकता पड़ने पर स्टोर से दवाइयां लेकर छिड़काव करने की बात कही। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने रोस्टर में सभी वार्डों में मौसम को देखते हुए फॉगिंग मशीन से मच्छर मारने के लिए धुआं करने के निर्देश सभी सफाई दरोगा को दिए। इसके बाद जल भराव की स्थिति से निबटने संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सभी सफाई दरोगा, स्वच्छता सुपरवाइजर को तेज बारिश होने पर अलर्ट रहने एवं किसी भी तरह की शिकायत होने पर तत्काल उस जगह पर रिस्पांस कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के दिए गए सुझाव पर भी तत्काल कार्यवाही करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त श्री सूतीक्षण यादव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिव यादव सहित निगम के सभी सफाई दरोगा, स्वच्छता सुपरवाइजर, एसएलआरएम सुपरवाइजर, स्वच्छ भारत मिशन प्रेरक, स्टोर कीपर, स्वास्थ्य विभाग के लिपिक आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

advertisement

कड़ाई से करें जुर्माना

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने इंदौर नगर निगम भ्रमण के दौरान स्वच्छता संबंधित लिए गए अनुभव को सभी के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सफाई के प्रति जागरुक कर व्यवहार परिवर्तन से ही शहर को पूर्ण स्वच्छ बनाया जा सकता है। शहरवासियों के जिहान में स्वच्छता को अपनाने के लिए कचरा कहीं पर भी नहीं फेंकने या गंदगी फैलाने पर रोकने ल-टोकने जैसी कार्रवाई भी करनी होगी। इस दौरान उन्होंने गंदगी फैलाने या घरों के गमले, टायर, कबाड़ आदि में साफ पानी जमा होने की स्थिति पर कड़ाई से जुर्माना करवाई करने के निर्देश सभी सफाई दरोगा को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING