Advertisement Carousel
Uncategorized

10 जुलाई को बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

रायगढ़:- बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रम्हनिष्ठालय में 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव होगा। इस दिन विशेष पर देश भर के विभिन्न राज्यों सहित सामाजिक धार्मिक व्यापारिक प्रशासनिक राजनीति मीडिया से जुड़े शिष्य औघड़ संत पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद लेंगे। एक दिन पूर्व 9 जुलाई बुधवार को आश्रम परिसर मे श्रम दान के जरिए साफ सफाई होगी। अगले दिन गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे: शक्तिपीठ ध्वज पूजन सफल योनि पाठ, प्रातः 7:30 बजे गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन, प्रातः 8:30 बजे सामूहिक आरती, प्रातः 9:00 बजे गुरूगीता का सामूहिक पाठ का आयोजन होगा। बाबा प्रियदर्शी राम जी प्रातः 9:15 से अपराह्न 12:30 तक गुरु दर्शन हेतु रहेंगे। अपराह्न 12:00 बजे से 4:15 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण होगा। सायं 4:45 बजे अघोर पंथी गुरु प्रियदर्शी राम के श्री मुख से सत्संग के अमृत वर्षा का लाभ ले सकेंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING