Advertisement Carousel
Uncategorized

नए शहर सरकार की प्रथम सामान्य सम्मेलन में 1778 करोड़ 52 लाख के कार्यों को किया गया स्वीकृत।

advertisement

रायगढ़:आज के सामान्य सभा का विधिवत शुभारंभ हुआ। सभा को शुरू करने संबंधित सभापति द्वारा स्वीकृति देने के उपरांत सबसे पहले प्रश्न कल शुरू हुआ। प्रश्न कल के लिए 1 घंटे का समय रखा गया था। इस 1 घंटे के लिए लॉटरी के माध्यम से पार्षदगणों द्वारा लगाए गए प्रश्नों का सवाल जवाब प्रक्रिया हुआ। सामान्य सभा में शहर के पार्षद गणों ने निर्माण, अतिक्रमण, विकास कार्य, पूर्व में हुए कार्य की स्थिति, डेंगू से निपटने किया जा रहे कार्य एवं विकास कार्यों की स्थिति से संबंधित कुल 40 प्रश्न लगाए थे। इसमें 1 घंटे के समय अंतराल में लॉटरी के माध्यम से 23 प्रश्नों पर सवाल जवाब

प्रस्तुतीकरण हुआ। इसके बाद आधे घंटे के लिए सभापति जी द्वारा भोजन अवकाश घोषित किया गया। भोजन अवकाश के उपरांत सभा में लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सामान्य सभा में कुल 13 प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें प्रस्ताव क्रमांक 4 में मेजर रोड, सब अर्बन एरिया रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पॉन्ड लैक डेवलपमेंट, स्पोर्ट कंपलेक्स, न्यू मार्केट डेवलपमेंट, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, वाटर सप्लाई सीवरेज नेटवर्क, ट्रेड सेंटर, रूफटॉप सोलर एवं जंक्शन संबंधित 13 सब

एजेंडा कार्य शामिल किए गए थे। सभी एजेंडा पर चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। सभी 13 एजेंडा में करीब 1778 करोड़ 52 लाख रुपए लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को सदन में

स्वीकृति दी गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों से संबंधित जवाब विभाग प्रमुख एमआईसी सदस्यों ने दिए। इस दौरान कई प्रस्ताव के संबंध में पार्षदगणों द्वारा किए गए प्रश्न एवं एस्टीमेट कार्यों से संबंधित विस्तार से पूर्ण जानकारी कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING