Advertisement Carousel
Uncategorized

दबिश…वकीलों के घर पुलिस की रेड…तीनों आरोपित वकील हुए फ़रार…

देखिये विडियो

रायगढ़-:बीते दिनों तहसील कार्यालय में हुए विवाद में पुलिस के एफआईआर में नामजद किये गए तीनों अधिवक्ताओं जितेंद्र शर्मा,महेश पटेल और दीपक मोड़क के घर देर रात पुलिस ने रेड किया।पुलिस की दबिश को लेकर पहले से ही सशंकित तीनों वकील पुलिस के पहुंचने के पहले ही फ़रार हो चुके थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों वकीलों का फोन भी बंद आ रहा है।
इधर कर्मचारी संघ और अधिवक्ता संघ के बीच भी इस बखत सुलह के सारे दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं।दोनों ही संगठन अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
बहरहाल सरकारी कर्मचारियों के साथ तहसील कार्यालय में हुई मारपीट में अधिवक्ताओं के विरुद्ध संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद अब तीनों ही वकीलों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ताओं द्वारा दिये गए आवेदन पर अभी तक जांच पूरी नही हो पाई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING