Advertisement Carousel
Uncategorized

सत्ता के गलियारों से तो नहीं गुजर रहा..फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग का रास्ता..?..सिंडिकेट में शामिल कई लोग सत्ता के करीबी..वित्त मंत्री के जीपीएस सिस्टम को ही ले उड़े राखड़ माफिया…पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..आखिरकार पर्यावरण विभाग ने कल एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर निकली 6 गाड़ियों को कलमी में जेएसपी की जमीन पर अवैध रूप से राखड़ डंप करते हुए रंगे हाथों पकड़ ही लिया।और लाखों का जुर्माना भी लगाया।कुछ माह से मीडिया में लगातार खबरें आ रही थी कि एनटीपीसी से राखड़ परिवहन कर रहे कुछ ट्रांसपोर्टर्स पुसौर,कोड़ातराई और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं।कल हुई कार्यवाही ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है।
उल्लेखनीय है कि फ्लाई ऐश परिवहन में हो रहे करोड़ों के इस घोटाले में सिर्फ ट्रांसपोर्टर्स ही शामिल नहीं है।दरअसल करोड़ों के इस गड़बड़ झाले में कथिततौर पर एनटीपीसी के कई अधिकारी भी शामिल हैं।पूरा का पूरा एक सिंडिकेट इस अवैध कारोबार में इनवाल्व है।बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बाद से रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने

advertisement

फ्लाई ऐश परिवहन में पारदर्शिता लाने के लिए ही जीपीएस सिस्टम चालू करवाया था।लेकिन इस गोरखधंधे में शामिल लोगों ने कथिततौर पर एनटीपीसी के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के साथ साथ कुछ सत्ता के करीबी लोगों को अपने अवैध कारोबार में शामिल करके नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, जीपीएस सिस्टम को ही हैक कर निर्धारित स्थान में फ्लाई ऐश डंप करने की बजाय आसपास फ्लाई ऐश डंप करके,प्रशासन के साथ साथ सरकार को भी धोखा देने में लगे हैं।फिलहाल कल हुई कार्यवाही के बाद ये बात तो क्लियर हो गई है कि रायपुर और बलौदाबाजार में फ्लाई ऐश खाली करने के बजाय कतिपय ट्रांसपोर्टर्स सत्ता के रसूख के दम पर बीस से तीस किलोमीटर के दायरे में ही फ्लाई ऐश अवैध रूप से डंप कर करोड़ों रुपए की बिलिंग करके एनटीपीसी से भाड़ा वसूल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING