Advertisement Carousel
Uncategorized

रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला सर ने श्री श्याम मंदिर चोरी स्थल का किया निरीक्षण, विशेष टीम को दिए आवश्यक निर्देश

रायगढ़ । आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला सर रायगढ़ पहुंचे और बीते 13-14 जुलाई की दरम्यानी रात श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी की वारदात के संबंध में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया । उन्होंने संजय कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर आईजीपी ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और मंदिर मंडल के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने अब तक की कार्रवाई और जांच में हुई प्रगति से आईजीपी डॉ. शुक्ला सर को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान आईजीपी महोदय ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया तथा संभावित सुरागों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


इसके पश्चात डॉ. शुक्ला सर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे जहां उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम के साथ बैठक की। बैठक में टीम के सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली गई और जांच की दिशा को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संवेदनशील घटनाओं पर त्वरित और ठोस कार्रवाई

advertisement

आवश्यक है तथा किसी भी एंगल को नजरअंदाज किए बिना जांच की जाए।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि विशेष टीम इस चोरी के सभी पहलुओं पर लगातार कार्य कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ फील्ड इनपुट पर भी फोकस किया जा रहा है। टीम पूरी गंभीरता से जांच में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING