Advertisement Carousel
Uncategorized

विधान सभा में विष्णु देव साय सरकार के संकट मोचक बने ओपी चौधरी

रायगढ़ :- मानसून सत्र में विपक्ष साय सरकार पर हमलवार है वही सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी विधान सभा में साय सरकार के संकट मोचक की भूमिका निभा रहे है रेडी टू इट मसले को लेकर विपक्ष ने साय सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि स्व सहायता समूहों के चयन पर भेदभाव किया जा रहा है इस पर वित्त मंत्री ओपी ने साय सरकार का जोरदार पक्ष रखते हुए विपक्ष को घेरते हुए कहा 2018 में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बहनों से रेडी-टू-ईट का काम छीनने का पाप किया था।
लगभग 20,000 से अधिक माताओं-बहनों का रोजगार छीन कर पेट पर लात मारने का दुष्कृत्य कांग्रेस ने किया। भूपेश सरकार ने यह कदम एक ठेकेदार विशेष को पूरा कार्य सौंपने के लिए उठाया था । कांग्रेस के इस कदम से न केवल कमीशनखोरी को बढ़ावा मिला बल्कि छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के अधिकारों का सीधे-सीधे दमन भी किया।
आज जब विष्णु देव साय सरकार ने अपने वादे के अनुरूप , ‘रेडी टू ईट’ का काम ठेकेदारों से वापस लेकर पुनः माताओं-बहनों को सौंप रही है तब भी कांग्रेस बहाने से विरोध कर रही है। ओपी चौधरी ने विधानसभा में इस मसले को लेकर कांग्रेस के दोहरे चाल-चरित्र को उजागर कर दिया। ओपी का जवाब सुनकर विपक्षी बगले झांकने पर मजबूर हो गए।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING