Advertisement Carousel
Uncategorized

जल भराव एवं गंदगी से निबटने नाला निर्माण की तैयारी0 निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने की संजय मार्केट परिसर और रामनिवास टॉकीज क्षेत्र का निरीक्षण0 सेप्टिक टैंक नहीं बनवाने वालों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश


रायगढ़। संजय कंपलेक्स मुख्य सड़क से लगे सुलभ कंपलेक्स गली के पीछे स्थित नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए शुक्रवार की सुबह कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित निगम की टीम द्वारा संजय मार्केट पूरे परिसर एवं रामनिवास टॉकीज तक के नाले का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेप्टिक टैंक नहीं बनवा कर सीधे नाले में घरों के शौचालय का पाइप छोड़ने वाले एवं ओवर ब्रिज से लेकर मुख्य सड़क से लगे सुभाष चौक तक के मकान मालिकों को नाले में घरों के कचरे सहित बच्चों के हगीज एवं अन्य संक्रमित कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले हरियाणा भवन के पास जेसीबी लगवा कर नाले में फंसे कचरा, मलवा निकवाते हुए चौड़ीकरण कराई गई। इसके बाद सुलभ शौचालय के पीछे के नाले का निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने व्यापारियों से सहयोग करने की भी अपील की। नाले के बगल से लगे मकान मालिकों के घरों के शौचालय के पाइप लाइन को सेप्टिक टैंक नहीं बनाकर नाले में छोड़ने की बातें सामने आई, जिसपर सफाई कर्मचारियों द्वारा नाले की

advertisement

सफाई करने संबंधित बड़ी परेशानी होने की बात कही गई। इसी तरह नाले से लगे बिल्डिंग में रहने वालों द्वारा बच्चों के हगीज अन्य संक्रमित कचरा और घरों से निकलने वाले कचरा सीधा नाले में फेंकने की भी बातें बताई गई। निरीक्षण के दौरान नाले में ऐसे संक्रमित कचरे पड़े मिले, जिसपर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने नाले किनारे रहने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह संजय कंपलेक्स के पीछे की ओर गली का निरीक्षण किया गया। यहां सड़क पर अतिक्रमण होने इससे सड़क सकरी होने से आवागमन में परेशानी आने संबंधित जानकारी दी गई। इसपर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने मोहल्लेवासीयों से भी चर्चा की एवं अतिक्रमण

हटाने संबंधित निगम के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान भवन विभाग के अधिकारियों को वहां स्थित नजूल जमीन को 152 प्रतिशत पर खरीददारी की सूची एवं अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी देने निर्देशित किया गया। इसी तरह रामनिवास टॉकीज के सामने नाला सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान भी होटल राजमहल एवं नाले से लगे अन्य मकान के शौचालय का पाइप लाइन सीधा नाले में छोड़ने और नाले से लगे दीवारों के जर्जर होने संबंधित बातें सामने आई, जिसपर होटल राजमहल के

संचालक को बुलवाकर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान आज ही सेप्टिक टैंक बनाने और दीवारों के आवश्यक संधारण मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। निर्देश की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद रामनिवास टॉकीज के सामने स्थित नाले से पानी निकासी को देखा गया। यहां कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नाले के ऊपर ट्रांसफार्मर और अंडरग्राउंड बीएसएनएल के फाइबर लाइन को व्यवस्थित करने विद्युत एवं बीएसएनएल के अधिकारियों से कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने चर्चा की। निरीक्षण के दौरान रामनिवास टॉकीज चौक के पास एक पान ठेला संचालक द्वारा भी नाले के ऊपर अतिक्रमण कर व्यवसाय करते पाया गया। इसपर भी कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए तत्काल नाले के ऊपर से दुकान हटाने की बात कही। पुनः पान ठेला संचालक द्वारा नाले के ऊपर

अतिक्रमण करने पर बड़ी राशि पेनाल्टी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ओवरब्रिज के नीचे चल रहे कंक्रीट समतलीकरण कार्य को देखा गया। यहां भी जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। इसलिए ब्रिज के नीचे कंक्रीट समतलीकरण कार्य कराया जा रहा है।कार्य को गुणवत्ता एवं फिनिशिंग के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री सूरज देवांगन, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिव यादव सहित सफाई एवं अतिक्रमण निवारण दस्ता के कर्मचारी मौजूद थे।
संजय मार्केट नाले से होता है शहर के अधिकांश क्षेत्रों के पानी निकासी
दशरथ पान ठेला से लेकर सतीगुड़ी चौक दरोगापारा, गर्ल्स कॉलेज, गौरी शंकर मंदिर के उस पार के क्षेत्र तक के नाली के पानी निकासी संजय मार्केट नाले से होकर गुजरता है। इसलिए इस नाले का निर्माण एवं चौड़ीकरण बहुत ही आवश्यक है। इससे संजय मार्केट, रामनिवास टॉकीज क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में जल भराव की समस्या दूर होगी। इससे इसका सीधा लाभ यहां के व्यापारियों और संबंधित वार्ड के निवासियों को होगी, उन्हें नाले की गंदगी सहित बरसात के दिनों में जल भराव समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रार्थना सभा पर पहुंचकर जांच की गई कर्मचारियों की उपस्थिति

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सफाई संबंधित निरीक्षण के बाद निगम कार्यालय के प्रार्थना सभा में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। कार्यालय दिवस में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से प्रार्थना सभा होता है। इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने प्रार्थना सभा में फील्ड वालों को छोड़कर कार्यालय में बैठने वाले सभी कर्मचारियों की उपस्थिति संबंधित चेतावनी देने के निर्देश कार्यालय अधीक्षक श्री राम नारायण पटेल को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING