Advertisement Carousel
Uncategorized

गुणवत्ता विहीन सड़क कार्य के विरुद्ध ठेकेदार को किया गया ब्लैक लिस्टेड….0 23 लाख रुपए अमानत राशि किए गए राजसात


रायगढ़। गुणवत्ता विहीन डामरीकृत दो सड़क निर्माण के खिलाफ निगम प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें सड़क निर्माण करने वाले कृष्णा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड फर्म को 1 साल के लिए बैक लिस्टेड करते हुए 23 लाख रूपए अमानत राशि को राजसात करने संबंधित कार्रवाई की गई।

advertisement

वार्ड क्रमांक 47 में बाईरदादर चौक से विजयपुर चौक तक एवं कृष्णवैली से इंदिरा विहार कॉलोनी तक डामरीकृत सड़क निर्माण का कार्य कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिया गया था। पूर्व में सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन हाल ही में सड़क के कई जगह गढ्ढे हो गए हैं। इन गढ्ढे सहित पूरे सड़क की मरम्मत करने संबंधित फर्म कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी ठेका लेने वाले फर्म द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया गया। इसपर कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड करते हुए फर्म द्वारा निविदा लेने के एवज में जमा किए गए 23 लाख रूपए अमानत राशि को राजसात करने कार्रवाई की गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि शहर के विकास संबंधित निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर ब्लैक लिस्टेड संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING