Advertisement Carousel
Uncategorized

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में रहने वाले बुजुर्गों को किया गया वृद्धा आश्रम शिफ्ट0 बस स्टैंड बिल्डिंग के अंदर पार्किंग वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही


रायगढ़। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में स्थाई रूप रहकर भिक्षावृत्ति करने एवं अवैधानिक रूप से कई लोगों द्वारा रहने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर निगम के टीम द्वारा स्थाई रूप से रहने वाले लोगों की पहचान करते हुए उन्हें बस स्टैंड से खाली कराया गया। इस दौरान तीन बुजुर्गों को पहाड़ मंदिर स्थित वृद्धा आश्रम शिफ्ट किया गया।
केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में अवैधानिक रूप से कब्जा जमा कर स्थाई रूप से रहने वालों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा ऐसे लोगों को वहां से खाली कराने एवं बुजुर्गों को वृद्धा आश्रम शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के तहत उपायुक्त श्री

सुतीक्षण यादव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिव यादव, समाज कल्याण प्रभारी श्री अनिल बाजपेई, उड़न दस्ता की टीम द्वारा आज वैधानिक रूप से रह रहे लोगों से केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड को खाली कराया गया। इस दौरान 3 बुजुर्गों को पहाड़ मंदिर स्थित वृद्धा आश्रम शिफ्ट किया गया। इसी तरह दूसरे शहरों, जगहों से आकर बस स्टैंड बिल्डिंग को ही अपना निवास स्थल बनाने वाले अन्य लोगों ने आश्रम या अन्य

advertisement

स्थलों पर नहीं जाने की जिद पर अड़े रहे, जिन्हें उनके सामानों के साथ वहां से खाली कराया गया। बस स्टैंड के एजेंट एवं व्यवसायियों ने बताया कि यहां पिछले कई महीने से स्थाई रूप से कई लोग रह रहे हैं, जिनके पास भोजन बनाने के बर्तन से लेकर बिस्तर आदि भी उपलब्ध है। इनमें से ज्यादातर लोग दिनभर भिक्षावृत्ति करते हैं फिर शाम में आकर बस स्टैंड में ही रहते हैं।


अवैध पार्किंग पर की गई चालानी कार्रवाई
बस स्टैंड बिल्डिंग के अंदर वहां के एजेंट एवं बस स्टैंड से दूसरे गांव देहात में कार्य करने वाले शिक्षक आदि कर्मचारियों द्वारा स्थाई रूप से बिल्डिंग के अंदर वाहनों की पार्किंग की जाती है, जिसपर ट्रैफिक पुलिस को बुलवाकर वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम की टीम एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुनः वाहनों की पार्किंग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING