Advertisement Carousel
Uncategorized

बेटे चैतन्य को छग कांग्रेस का नया युवराज बनाना चाहते है भूपेश बघेल :- सुमीत शर्मा….भाजपा शहर महामंत्री का आरोप… कांग्रेस परिवार बाद से मुक्त नहीं हो पा रही

advertisement

रायगढ़ :- पूर्व भाजपा शहर मंडल महामंत्री सुमीत शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा भूपेश बघेल अपने बेटे को छग कांग्रेस का नया युवराज बनाना चाहते है। कांग्रेस के कार्यकर्ता समय रहते चैतन्य बघेल जिन्दाबाद के नारे लगाने के लिए तैयार रहे। प्रदेश कांग्रेस भी परिवार वादी मानसिकता से नहीं उबर पा रही है। सुमीत शर्मा ने यह आरोप इस समय लगाया जब ई डी द्वारा भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल को आर्थिक अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जिस पर कुपित होकर कांग्रेस ने धरना पुतला दहन करते हुए आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है ।युवा भाजपा नेता शर्मा ने कहा कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस के लिए जमीनी लड़ाई लड़ी और अपना पूरा जीवन खपाया लेकिन दोनों नेताओं के जेल जाने पर कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा नहीं की लेकिन चैतन्य की गिरफ्तारी पर इसलिए आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है क्योंकि चैतन्य बघेल भूपेश बघेल के बेटे है और कांग्रेस की राजनीति में भूपेश अपने बेटे चैतन्य को कांग्रेस का अपनी जगह स्थापित कर युवराज बनाना चाहते है। एक ओर राहुल गांधी युवाओं को आगे लाने की बात करते है भूपेश के इस कदम से प्रदेश कांग्रेस से जुड़े युवाओं को समय रहते यह समझ लेना चाहिए कि पिता के बाद अब बेटा गद्दी संभालने के लिए तैयार हो चुका है। कांग्रेस की राजनीति में हावी पुत्र मोह का हवाला देते हुए सुमीत शर्मा ने कहा गांधी परिवार में राहुल गांधी परिवार वाद की देन है उन्हें भारतीय सनातन भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है केवल गांधी परिवार के वारिस होने की वजह से वे पार्टी प्रमुख बने हुए है वही कांग्रेस के लिए अपना जीवन खपाने वाले नेताओं को हाशिए में डाल दिया गया है । छग में भी कांग्रेस की राजनीति को परिवार वाद की भेंट चढ़ाने की तैयारी की जा रही है और भूपेश बघेल पाने बेटे को कांग्रेस की राजनीति में स्थापित करना चाहते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING