Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ चेम्बर ने माटी के लाल को प्रतिष्ठान बंद कर अंतिम यात्रा में शामिल होने की, की अहवान


रायगढ़ – छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल और नगर के गणमान्य जन सर्वश्री राजेन्द्र अग्रवाल (चेम्बर), राजेश अग्रवाल (चेम्बर), बजरंग महामिया, बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) हिरा मोटवानी, आनंद नहाड़िया, पंकज गोयल, मनोज होंडा, प्रदीप श्रृंगी आदि ने रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बडे़ सुपुत्र असम राइफल्स में पदस्त कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निधन को दुःखद बताते हुए कहा कि उनके जैसे वीर सपूत का चला जाना देश की क्षति के साथ – साथ रायगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। हमारा, नगर के सभी व्यापारी बंधुगण से करबद्ध निवेदन है कि रायगढ़ के वीर सपूत विप्लव त्रिपाठी के अंतिम यात्रा में अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर शामिल हों। हम व्यापारी बंधुओं द्वारा रायगढ़ के माटी के लाल के लिए दी जाने वाली यह सही श्रद्धांजलि होगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING