Advertisement Carousel
Uncategorized

बनोरा जिगना के नेत्र शिविर में क्रमशः 85 व 140 मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज का लाभ….31 जुलाई को 32 वे स्थापना दिवस का आयोजन

रायगढ़/ बाबा प्रियदर्शी राम की के निर्देशन में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ के तत्वाधान में संचालित विभिन्न शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां जारी है। जिसके तहत रायगढ़ की शाखा में अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा , रायगढ में 20 जुलाई को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 85 मरीजो को नेत्र जाँच का लाभ मिला। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर. के. अग्रवाल को जांच के दौरान 13 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें उचित परामर्श दिया गया । इस शिविर में 29 मरीजो को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया और 34 मरीज़ों का चश्मा बनाकर अगले नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा । 32 मरीजों को को नेत्र

advertisement

सम्बन्धित ड्राप दिया गया । अगला नेत्र शिविर 10 अगस्त दिन रविवार को आयोजित होगा। बनोरा की शाखा जिगना में अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में 20 जुलाई को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 140 मरीजों की जाँच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई।इस दौरान 15 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले।

शिविर में 114 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। 79 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। 32 मरीजों के चश्मा मरीजों की जानकारी के साथ प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया जिसका वितरण अगले नेत्र शिविर में वितरण किया जाएगा। अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में प्रत्येक माह के 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन होता है।

डभरा में निःशुल्क होम्योपैथ शिविर में 12 मरीजों की जांच

अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में 21 जुलाई को आयोजित निःशुल्क होम्योपैथ चिकित्सा शिविर में डॉक्टर नबीन पटेल के द्वारा 12 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।

31 जुलाई को 32 वे स्थापना दिवस का होगा आयोजन
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा आगामी 31 जुलाई गुरुवार को अपना 32 वा स्थापना दिवस मनाएगा। स्थापना दिवस के दिन प्रातः 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रातः 7.30 बजे ध्वज पूजन प्रातः 8.30 सामूहिक आरती, प्रातः 9 बजे अघोरेश्वर भगवान राम मंदिर के छात्रों के द्वारा संस्कृति कार्यकम प्रस्तुत किया जाएगा। प्रातः 11 बजे से औघड़ संत पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के श्री मुख से आशीर्वचन होगा। 32 वर्ष पूर्व अघोरेश्वर भगवान राम के शिष्य पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के संकल्प शक्ति से एक नन्हा बीज रोपा गया आज यह संस्था वट वृक्ष के रूप में सेवा की छाया उपलब्ध करा रहा है । यह आश्रम मानव जाति के लिए अनमोल भेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING